मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट का प्रकाशन होने के बाद मैनपुरी का राजनीतिक और प्रशासनिक तापमान गरमा गया है। मंगलवार की देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए और जन आंदोलन की चेतावनी दी तो बुधवार को डीएम मैनपुरी ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि इससे पहले मतदाता का रोष आक्रोश बनकर आंदोलन का रूप ले ले, चुनाव आयोग मैनपुरी में एसआईआर से कटे वोटों का संज्ञान ले और मतदाता सूची को अपडेट कराए। सोशल मीडिया पर अखिलेश का यह बयान बुधवार को भी छाया रहा। सपा के लोगों ने इसका समर्थन किया और कहा कि जानबूझकर सपा के लोगों के नाम काटे गए हैं। मंगलवार को प्रकाशित हुई वोटर लिस्ट में दो लाख से अधिक मतदाता...