फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- जिला प्रशासन ने एसआईआर सर्वे के तहत तैयार की नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया है। इस सर्वे से पहले जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 19.02 लाख से अधिक मतदाता थे। लेकिन सर्वे के बाद 3.44 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें से कई की मौत हो चुकी है, तो कई दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। साथ ही कई डबल मतपत्र वालों सहित अन्य मतदाता भी शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में एसआईआर सर्वे पूर्ण कराने के बाद 28 अक्तूबर से फिरोजाबाद में सर्वे कराने का कार्य शुरू कराया था। जिला प्रशासन द्वारा दो हजार से अधिक बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराने और जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिले में 28 दिसंबर-2025 तक सर्वे किया गया। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में ...