गिरडीह, नवम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शनिवार को सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 50 छात्र एवं छात्राओं का टेस्ट किया गया था। जिसमें से 32 लोगों को ब्लड देने लायक पाया गया। बाकी लोगों का वजन कम था या हीमोग्लोबिन कम था जिसके कारण से उनका ब्लड नहीं लिया गया।जानकारी के अनुसार, 32 दाता में से 28 दाता पहली बार रक्तदान कर रहे थे। रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह द्वारा सफल शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अरविंद कुमार का काफी सहयोग रहा और सदस्य चरणजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे। रेडक्रॉस के डॉक्टर एवं कंपाउंड ने काफी मेहनत से इस कैंप को सफल बनाया और सुभाष इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय सिंह शुरू से लेकर आखिरी तक शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर 6 महीने में इस तरह का कैंप अपने क...