साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। राजमहल विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर बीडीओ बासुकीनाथ टुडू की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। बैठक में राजमहल विधान सभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक सह प्रशिक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण से संबंधित पूर्व में प्रेषित प्रस्तावों का पुन: संवीक्षण के बाद त्रृटिरहित प्रस्ताव तैयार करने, मैपिंग से संबंधित कार्यों में अपेक्षित वृद्धि लाने एवं बीएलओ की ओर से किये जा रहे मैपिंग कार्य आदि का सत्यापन किया गया। विस्तार से सभी विषयों की समीक्षा के दौरान जहां कुछ त्रृटि पायी गयी उन्हें सुधार करने का निर्देश दिया। बैठक में रेश्नालाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन, 2003 के मतदाता सूची के अनुसार मैपिंग, एएसडी लिस्ट बनाने, एसआईआर र...