नई दिल्ली, जनवरी 7 -- सिडनी में खेले जा रहे एशेज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 300 का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन हार का खतरा मंडरा ही रहा है। उसकी लीड सिर्फ 119 रन की है। पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का ही दबदबा रहा। 3-1 से आगे चल रही टीम 4-1 से सीरीज जीतने की ओर है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 567 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इस दौरान उसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो 134 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ। एशेज के इतिहास में तो पहली बार। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 529 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी पारी जल्द ही 567 रन पर सिमट गई। इस पारी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। उसकी बल्लेबाजी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.