बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- एशिया में हमारी टीम का कोई मुकाबला नहीं, ट्रॉफी भारत ही जीतेगा: भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा- महिला टीम की तरह पुरुष टीम भी राजगीर से गोल्ड जीतकर जाएगी बिहारशरीफ/राजगीर, हिंदुस्तान टीम। एशिया में हमारी पुरुष हॉकी टीम का कोई मुकाबला नहीं है। आप बेफिक्र रहें, ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी। यह आत्मविश्वास भरा दावा हॉकी इंडिया के महासचिव और एशियाई हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने गुरुवार को राजगीर में किया। एशिया कप हॉकी के आयोजन स्थल पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की धरती भाग्यशाली है। जिस तरह हमारी बेटियों ने यहां से गोल्ड मेडल जीता था, उसी तरह हमारे लड़के भी यहां से ट्रॉफी जीतकर जाएंगे और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगे। शायद 10-2 की हार के डर से नहीं आया पाकिस्तान: टूर्नामेंट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.