भोपाल, जुलाई 9 -- एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी मानी जाने वाली वत्सला की मंगलवार को मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में मौत हो गई। वत्सला की उम्र 100 साल से अधिक बताई जाती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हथिनी को केरल से नर्मदापुरम लाया गया था और बाद में पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित कर दिया गया था। एक बयान में कहा गया, वत्सला को एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी माना जाता था। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसका अंतिम संस्कार किया। सालों से वत्सला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थी और सबसे बुजुर्ग होने के कारण वह रिजर्व में हाथियों के पूरे समूह का नेतृत्व करती थी। जब अन्य हथिनी बच्चों को जन्म देती थीं, तो वह दादी की भूमिका निभाती थी। वत्सला अपने अगले पैरों के नाखूनों में चोट लगने के कारण रिजर्व के हिनौता क्षेत्र में खैरैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.