बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- एशिया कप मेंस हॉकी 2025 : भारत के 18 में से 14 खिलाड़ियों ने दागे गोल सुखजीत, हरमनप्रीत और अभिषेक ने किये 6-6 गोल गोल करने वालों की सूची में 8 देशों के 61 खिलाड़ी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल परिसर में एशिया कप मेंस हॉकी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट में भारत के सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। हॉकी एक टीम भावना वाला खेल है, यह भारतीय खिलाड़ियों ने साबित कर दिया। भारतीय टीम ने सात मैचों में सबसे अधिक 39 गोल किये। दूसरे नंबर पर मलेशिया की टीम रही। भारतीय खेमे में शामिल 18 में से 14 खिलाड़ियों ने गोल दागे। सबसे अधिक सुखजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने छह-छह गोल किये। आठ देशों के 61 खिलाड़ियों के नाम गोल करने वालों की सूची में दर्ज है। मलेशिया के अखिमुल्ला ने सबसे अधिक 12 गोल किये। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.