बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- एशिया कप पुरुष हॉकी का शुभंकर बना 'चांद बाघ को दिया गया शुभंकर का रूप, मेजर ध्यानचंद से है प्रेरित राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा आयोजन भारत, चीन, जापान समेत एशिया की शीर्ष 7 टीमें लेंगी हिस्सा रविवार से शुरू हो गयी ट्रॉफी गौरव यात्रा फोटो : हॉकी01-एशिया कप पुरुष हॉकी का शुभंकर 'चांद। हॉकी02-राजगीर खेल परिसर का हॉकी का टर्फ मैदान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर के खेल परिसर में 29 अगस्त से सात सितंबर तक एशिया कप पुरुष हॉकी के 12वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया और ओमान की टीमें भाग लेंगी। इसमें पाकिस्तान को भी भाग लेना था। किसी कारण से पाकिस्तान की टीम भाग नहीं ले रही है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलेगा।...