जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- टाटा आर्चरी एकेडमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज के युक्ताश्री ने एशिया कप स्टेज-3 चयन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। आगामी एशिया कप चैम्पियनशिप सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगी, जिसमें युक्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंध्र प्रदेश की रहने वाली युक्ताश्री ने 1 अक्तूबर 2024 को टाटा आर्चरी एकेडमी में दाखिला लिया था। एकेडमी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने अपने अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से कोचों को प्रभावित किया है। एशिया कप चयन ट्रायल में देशभर से 150 से अधिक महिला तीरंदाजों ने भाग लिया था, जिनमें से युक्ताश्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उनका भारतीय टीम में पहला चयन है। युक्ता ने भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित कई राष्ट्रीय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.