कुशीनगर, जनवरी 6 -- कुशीनगर। कसया नगर के पकवाइनार कुशीनगर निवासी आकाश सैनी पुत्र नन्दलाल सैनी का एशिया कप के लिए डेफ क्रिकेट टीम में चयनित होने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। आकाश बायें हाथ के तेंज गेंदबाज हैं। बोलने और सुनने में असमर्थ होने के बावजूद आकाश ने यह उपलब्धि हासिल कर जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो खिलाड़ियों का ही चयन हुआ है, जिनमें दूसरे अमन रिज़वी दूसरे जिले के हैं। ऑलराउंडर हैं। आकाश के पिता नंदलाल सैनी किसान हैं। बचपन में आकाश ने कुशीनगर के क्रीडांगन में क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था। नंदलाल सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि आकाश के कठोर परिश्रम, अनुशासन और अदम्य इच्छा शक्ति का फल है। उसने लखनऊ स्थित डायमंड और वासुदेव क्रिकेट अकादमी से कोच यूसुफ के कुशल मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया...