मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। श्रीलंका के रतनपुर में 15 मई से होने वाले दक्षिणी एशियाई सेस्टोबॉल चैम्पियनशिप के लिए शेताब खान का चयन तकनीकी पदाधिकारी के लिए किया गया है। इससे पहले शेताब बांग्लादेश व भारत में आयोजित वर्ल्ड कप में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में भाग ले चुके हैं। बिहार सेस्टोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि शेताब बंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, सेमरा में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे बिहार सेस्टोबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद पर रहते हुए पूरे सूबे में इस खेल के प्रसार-प्रचार में लगे हुए हैं। उनका चयन होने पर मध्य विद्यालय, सेमरा के प्रधानाध्यापक हरेन्द्र नाथ तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, खेल शिक्षक कुंदन राज, करूणेश कुमार, बिहार सेस्टोबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नलिन सिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.