एटा, जनवरी 21 -- बुधवार को जलेसर के पटना पक्षी विहार में एशियन वाटर बर्ड सेंसस-26 के तहत जलीय पक्षियों की गणना की गई। वेटलैंड्स इंटरनेशनल के इस गणना कार्यक्रम में बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के अलावा नेशनल चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट की ओर से गणना की गई। उत्तर प्रदेश के वेटलैंड्स इंटरनेशनल कॉआर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन पर बीआरडीएस के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह के नेतृत्व में जलेसर के पटना पक्षी विहार में पहली बार जलीय पक्षियों की गणना की गई। विशेषज्ञों के अनुसार की गई गणना में 56 प्रजातियों में 27 प्रवासी व 29 आवासीय प्रजातियों के पक्षी पाए गए। वहीं पटना पक्षी विहार में संकटग्रस्त पक्षियों की कुल 9 प्रजातियां मिली। पटना पक्षी विहार में वाटर बर्ड की गणना में संकटग्रस्त सारस क्रेन, ओपन बिल स्टार्क, पेन्टेड स्टॉर्क, ब...