बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- क्षेत्र के गांव खबरा निवासी किसान विजय सिंह के बेटे अरविंद सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने टोक्यो में हुए ओलंपिक में लाइट वेट मेंस डबल स्कल्स रोइंग में भाग लिया था। जहां उनकी जोड़ी फाइनल बी तक पहुंची थी। इसके अलावा नेशनल स्तर पर वह रोइंग में कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में हुई 20वीं रोइंग में उन्होंने सिंगल स्पर्धा में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। एशियन गेम्स में भी रजत पदक जीत चुके हैं। अब वह आगामी 13 से 19 अक्टूबर तक वियतनाम में होने वाले एशियन रोइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें अरविंद लाइटवेट मेंस सिंगल स्कल्स में प्रतिभाग करेंगे। वह एक बार फिर प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। आगामी 16 अक्टूबर को वह प्रतियोगिता में खेलते हुए दिखाई देंगे। वह रविवार को वियतनाम के लिए रवाना हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.