नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- एशिया कप क्रिकेट और महिला विश्व कप के बाद एक और प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया है। तीसरे एशियन यूथ गेम्स में भारत के युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को 81-26 से बुरी तरह हरा दिया। मैच शुरू होने से ठीक पहले भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। पाकिस्तानी कप्तान ने हाथ बढ़ाया लेकिन राठी ने उससे इनकार कर दिया। एशियन यूथ गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का दबदबा साफ तौर पर दिख रहा है। पाकिस्तान को हराने से पहले टीम ने बांग्लादेश को 83-19 और श्रीलंका को 89-16 से शिकस्त दी थी। पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों पड़ोसियों में तनाव की स्थिति है। इसका असर खेल पर भी पड़ा है। एशिया कप क्रिकेट टूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.