जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीते। पहले दिन झारखंड के बीएन राव ने ट्रिपल जंप में रजत पदक हासिल किया, जबकि दूसरे दिन अशोक कुमार बिस्वाल ने 400 मीटर दौड़ में 1.13.22 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर भारत का परचम लहराया। इस स्पर्धा में कजाखिस्तान पहले और मलेशिया तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के मीडिया प्रभारी गुरशरण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत समेत 21 देशों के लगभग 3300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.