मुरादाबाद, फरवरी 14 -- नगर के चकफ़ाज़लपुर रोड स्थित एवरग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रबंधक मेहंदी हसन ने विद्यार्थियों के भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन के अंधकार को दूर करता है और सफलता का मार्ग दिखाता है। विद्यालय के प्रवक्ता नजबुल हसन ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी मेहनत और आत्मविश्वास से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं, नियमित अभ्यास से हर कठिनाई आसान हो जाती है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.