हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ में चल रही सेवन ए साइड अंतर-विद्यालयी बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन 12 मैच खेले गए। सब जूनियर बालक वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला एवरग्रीन और शिवालिक के बीच हुआ। इसमें शिवालिक के अक्षत ने एकमात्र गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में बीजी बीज ने वेदांतम को 1-0, ओरम ने जिम कॉर्बेट को 3-0, एवरग्रीन ने सिंथिया इंटरनेशनल को 1-0 और शिवालिक ने केवीएम लामाचौड़ को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में ओरम ने यूनिवर्सल को 2-0, आर्यमान बिक्रम बिडला ने बीजी बीज को 5-0, एवरग्रीन ने डॉनबोस्को को 1-0 और शिवालिक ने बीएलएम को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को दूसरा सेमी...