प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- जूनियर बार के चुनाव की तैयारी में बुधवार को एल्डर कमेटी ने बैठक की। कमेटी के सदस्यों की सहमति के बाद जूनियर बार के चुनाव कार्यक्रम की तिथि तय हुई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल ने बताया कि दो व तीन फरवरी को नामांकन, चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 18 फरवरी को मतदान। जूनियर बार चुनाव में लगभग 2500 सदस्यों की ओर से मतदान किया जाएगा। कमेटी की सूचना के बाद भी वर्तमान अध्यक्ष, महामंत्री किसी कारण बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक, राधेश्याम, सूर्यकांत मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.