हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई। संवाददाता। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य और एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बाबू मनोहर लाल पाल एडवोकेट का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना जताई और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख सहन करने के लिए शक्ति प्रदान करने के लिए कामना की। बताते चलें बाबू मनोहर लाल पाल बीते कई वर्षों से लगातार एल्डर कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे और उन्होंने बीते कई वर्षों से बार एसोसिएशन के चुनाव को शांतिपूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, बार एसोसिएशन हरदोई के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर, नव निर्वाचित अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, महामंत्री पंकज कुमार सिंह सोमवंशी, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, पूर्व...