बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी में जारी राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को यूपी एलेवन और बिहार एलेवन के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ का बेहद रोमांचक मुकाबला में बिहार एलेवन की टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 29 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। जिसके बाद यूपी एलेवन ने पलटवार करते हुए जर्सी नंबर 11 ने मैच के 38 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल और मैच का दूसरा गोल करके मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया। बेहद रोमांचक मुकाबला में दोनों ही टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही थी।इसी बीच यूपी एलेवन के जर्सी नंबर 12 ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करके मैच अपनी टीम को बढ़त दिलाई।इस तरह यूपी एलेवन ने बिहार एलेवन को 2-1से पराजित कर दिया। इससे पू...