कानपुर, फरवरी 1 -- रूमा स्थित एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बजट पर चर्चा का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को केंद्रीय यूनियन बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, नीतिगत पहलुओं और उनके शिक्षा, उद्योग, व्यापार व आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को समझाना रहा। सुपर हाउस एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, संस्थान की निदेशक डॉ. रूबी चावला, मुख्य अतिथि पं. नरेंद्र शर्मा (एमडी एवं सीईओ, तिरंगा अगरबत्ती), सीए गोविंद महेश्वरी, एमएसएमई-डीएफओ के सहायक निदेशक अमित बाजपेई ने बजट से जुड़ी चर्चा की और विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रूबी ने कहा कि 'बजट पर चर्चा' जैसे कार्यक्रम छात्रों को आर्थिक नीतियों की गहरी समझ देने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...