पाकुड़, जनवरी 9 -- एलेक्स फाउंडेशन ने 33 परिवारों के बीच बांटा कंबल पाकुड़, प्रतिनिधि। भीषण शीतलहर और बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत एलेक्स फाउंडेशन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की है। फाउंडेशन के संस्थापक एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी के नेतृत्व में पाकुड़ जिले के शमशेरा गांव में एक राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 33 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी और समाजसेवी कार्तिक सिंह के विशेष सौजन्य एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने फाउंडेशन के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सम...