धनबाद, फरवरी 23 -- झरिया, वरीय संवाददाता। डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह में रविवार को पूर्व छात्र संगठन (एलुमनाई एसोसिएशन) के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व वाइस प्रिंसिपल बर्नार्ड पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुशील सुमन एसजे, वाइस प्रिंसिपल सुरेश चक्रवर्ती, शिव शंकर चौबे तथा पूर्व छात्र संगठन के सदस्य एसके सिन्हा (पलटन बाबू), संजय लोधा, शंतनु दास, आलोक कुमार अग्रवाल, राहुल गुप्ता एवं डॉ. अरुण अग्रवाल आदि ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष रूप से डॉ. इकबाल नासिर और डॉ. अरुण अग्रवाल ने स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान मधुमेह, रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, संक्रमण, पेट संबंधी रोगों एवं अन्य सामान्य बीमारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.