जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- एलीट लीग के अपने पहले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी अंडर-18 टीम ने शानदार शुरुआत की। रविवार को फ्लैटलेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टीम ने सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो को 5-0 से हराया। इस जीत के नायक रहे मार्स निंगथौजम, जिन्होंने चार गोल दागकर मैच का रुख पूरी तरह मेजबान टीम की ओर मोड़ दिया। शुरुआत में सेल बोकारो के फिजिकल और आक्रामक खेल ने जमशेदपुर को रोकने की कोशिश की, लेकिन 30वें मिनट के बाद टीम ने लय पकड़ी। 38वें मिनट में लॉमसांगज़ुआला के बेहतरीन पास पर मार्स ने पहला गोल किया। हाफ टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में मार्स ने गोलकीपर के ऊपर से गेंद उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत जमशेदपुर ने और मजबूती के साथ की। 51वें मिनट में गोपाल मुंडा के शानदार क्रॉस पर मार्स ने अपनी हैट्रिक पूरी की। चार मिनट बाद 55वें मिनट म...