नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा। पुरुष और महिला वर्ग में एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी गौतमबुद्धनगर को मिली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जीबीयू में 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों आठ सौ से अधिक मुक्केबाज भाग लेंगे। आयोजक के मुताबिक प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ी निर्धारित दस वर्गों में दम दिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...