दरभंगा, नवम्बर 25 -- दरभंगा जंक्शन से एकमी तक एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। इसका निर्माण 1862 करोड़ रुपए से होगा। इसके बन जाने से लोगों को कई करह की सुविधाएं मिलेंगी। संजय सरावगी, नगर विधायक सह पूर्व मंत्री ने कहा कि दरभंगा जंक्शन से इस एलिवेटेड सड़क का एक सिरा शास्त्री चौक से भी उठेगा, ताकि शहर के पश्चिमी हिस्से के लोगों को भी इस सड़क से सीधे जोड़ा जा सके। सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से उत्तर बिहार के सभी जिलों से दरभंगा एम्स तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। साथ ही लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से स्थाई तौर पर मुक्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.