नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भंगेल एलिवेटेड रोड पर मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार लग्जरी कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवती और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर ट्रक चालक फरार हो गया। इस मामले में अब तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब चारों छात्र लाइब्रेरी से पढ़ाई कर देर रात घर लौट रहे थे। युवकों की पहचान 18 वर्षीय आयुष भाटी, नील पवार और अंश के रूप में हुई है। जिस युवती की मौत हुई, उसकी पहचान 19 वर्षीय फलक अहमद के रूप में हुई। सभी थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के रहने वाले हैं और स्कूल और कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार भंगेल की ओर से एलिवेटेड रोड होते...