कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जरीब चौकी से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के लिए जरूरी जमीन की नापजोख का संयुक्त सर्वे पूरा हो गया है। करीब 200 भूस्वामियों की सूची तैयार की गई है, जिनसे चिह्नित की गई जरूरी जमीन की रजिस्ट्री कराकर 35 करोड़ 87 लाख 38 हजार रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी। 22,306 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण कराकर एलिवेटेड सेक्शन की जद में आने वाले मकानों के हिस्से को तोड़ा जाएगा। एलिवेटेड सेक्शन में जरीब चौकी से कोकाकोला चौराहे के आगे तक ही रेलवे ट्रैक के किनारे मकान जद में आ रहे हैं। इसके आगे के हिस्से में जमीन की जरूरत नहीं होगी। जीटी रोड के इस सेक्शन में ट्रैक के किनारे या तो मकान दूरी पर हैं, या नहीं हैं। मुआवजा राशि बांटने के साथ ही रेलवे एलिवेटेड ट्रैक को बनाने का शिलान्यास कर देगी। पीडब्ल्यूडी के प्रांती...