नोएडा, अक्टूबर 11 -- तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार करते समय कुचला मृतका की पहचान नहीं हो सकी, आरोपी चालक फरार नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में एलिवेटिड रोड के नीचे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे एक महिला एलिवेटिड रोड के नीचे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला काफी दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से महिला को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी थी। महिला के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.