कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एलिम्को की बोशिया खिलाड़ी सरिता द्विवेदी ने 10वीं राष्ट्रीय बोशिया चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरिता द्विवेदी ने बीसी3 महिला श्रेणी के व्यक्तिगत स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को मात देते हुए रजत पदक जीता। वहीं, बीसी3 युगल स्पर्धा में भी सरिता ने रजत पदक जीता। इस प्रतिस्पर्धा में 22 राज्यों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरिता द्विवेदी के साथ रैम्प ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह ने भी प्रतिभाग किया था। सरिता इससे पहले विश्व बोशिया चैलेंजर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...