रांची, जनवरी 11 -- रांची, संवाददाता। रांची क्लब और रोज सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय शीतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें लोकभवन की ओर से प्रदर्शित 'एलिना' को किंग और 'शियुन' को क्वीन ऑफ द शो का खिताब मिला। प्रदर्शनी में एकल, संस्थागत, इंडियन रोजेस और स्मॉल ग्रुप सहित गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 फूल प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त गुलाब पर आधारित 50 हस्तनिर्मित (हैंडमेड) क्राफ्ट्स, पेंटिंग और फोटोग्राफी भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता में लोकभवन, सिदो-कान्हू पार्क, नक्षत्र वन और रांची क्लब जैसे संस्थानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सुनील रॉय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार लोकभवन के नाम रहे। इस अवसर पर द रोज सोसाइटी ऑफ रांची के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.