मेरठ, जनवरी 8 -- मवाना। एलीट क्लब की ओर नववर्ष पर तक्षशिला कॉलोनी स्थित खाटू श्याम बाबा को छपन्न व्यंजनों का भोग लगाया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ एलीट क्लब मवाना की ओर से खाटू श्याम बाबा मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान एलीट क्लब की महिलाओं ने खाटू श्याम बाबा के भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाओं की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके पश्चात विधिवत आरती एवं पूजन किया गया। छपन्न भोग की आकर्षक सजावट के साथ बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए और सभी ने मिलकर भक्ति भाव से आरती में भाग लिया। इसके बाद एलीट क्लब मवाना की ओर से श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.