बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के गांव किसौला स्थित एलिंगुवा पब्लिक स्कूल में आयोजित बलवाटिका खेल संगम में स्कूल के नन्हे मुन्नों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। खेल संगम का उदघाटन प्रधानाचार्य राकेश कुमार व मौजूद अभिभावकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कियाया नर्सरी से सेकेंड क्लास तक के बच्चों के बीच आयोजित विभिन्न खेलों स्पून रेस, सैक रेस, फ्रॉग जम्प, रिले रेस, बास्केट रेस, म्यूज़िकल चेयर रेस आदि विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ अपना दमख़म दिखाया। इसके अलावा मौजूद अभिभावकों के बीच भी म्यूज़िकल चेयर रेस और स्पून रेस कराई गई। विजेता नन्हे खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, जबकि विजेता अभिभावकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.