रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की एलायंस सोसायटी में बंद मकान के अंदर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, एलायंस सोसायटी निवासी अजय कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 31 दिसंबर को बरेली गया हुआ था। 6 जनवरी की शाम जब वह वापस अपने घर लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर जाकर देखने पर पाया गया कि अलमारी, मंदिर और दीवान को खंगाला गया था। इसके अलावा पीछे स्थित वॉशिंग एरिया का गेट भी खुला मिला। घटना के बाद जब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें अज्ञात चोरों की गतिविधियां कैद पाई गईं, जिससे स्पष्ट हुआ कि घर में जबरन प्रवेश किया गया था। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.