छपरा, दिसम्बर 23 -- सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का फाइनल 25 दिसंबर को छपरा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में चल रही सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एलाइट प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीए अमित कुमार रहे। उन्होंने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 21 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजू कुमार ने 28 रन, रेहान असलम ने 16 रन, अरुणेश ने 12 रन और रवि ने 9 रन का योगदान दिया। एलाइट प्लेयर्स की ओर से गेंदबाजी में अनूप ने 4 विकेट, अनीश ने 3 विकेट और संदीप ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.