मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सकरा। कटेसर पंचायत के लोहारगामा रामजानकी स्टेडियम में चल रहे 26वें एलसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच सकरा बनाम मुरौल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 264 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें वाहिद ने 64 और नितिन ने 60 रनों का योगदान दिया। जवाब में सकरा की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार मुरौल ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वाहिद को दिया गया। इस मौके पर रामहिलस राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.