लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर परीक्षा व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीकॉम आठवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है। ऐसा करने वाला एलयू देश का पहला विवि बन गया है। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय का कहना है कि यह परिणाम सत्र 2021-22 से लागू एनईपी के तहत शुरू हुई समग्र व बहुविषयक शैक्षणिक यात्रा की सफल परिणति को दर्शाता है। परीक्षा में कुल 25 नियमित छात्रों ने भाग लिया। सभी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक अंक प्रतिशत 80.17 प्रतिशत और न्यूनतम 74.67 फीसदी रहा। दो छात्र 80 से 100 अंकों की श्रेणी में रहे। जबकि 23 छात्रों ने 70-79 अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों की अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाता है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार, परीक्षा परिणाम में कोई असफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.