लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं 21 फरवरी तक सेमेस्टर शुल्क जमा कर सकते हैं। विलम्ब शुल्क दो हजार रुपये के साथ 25 फरवरी तक सेमेस्टर प्रवेश शुल्क जमा किया जा सकता है। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने साझा की। छात्र अपनी फीस पोर्टल पर जाकर जमा कर सकते हैं। 21 फरवरी तक स्नातक सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं फीस जमा कर सकते हैं। अगर किसी कारण से वह इस समय सीमा में फीस नहीं दे पाते हैं तो लेट फीस देकर 25 फरवरी तक फीस जमा करने की भी सुविधा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.