लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 28 फरवरी बिना विलंब शुल्क दिए अपनी फीस जमा कर सकेंगे। पहले यह तिथि 13 फरवरी निर्धारित थी जिसे छात्रों के अनुरोध पर बढ़ाते हुए अब 28 फरवरी कर दिया गया है। इस संबंध में कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ. भावना मिश्रा ने कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया है। पत्र कहा गया है कि तय तिथि में शुल्क न जमा करने वाले छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए छात्र संबंधित संकायध्यक्ष और विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित तिथि तक यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगिन करके अपना शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...