लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित एवं खगोल विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को यंग मैथमेटिशियंस समिट-2026 का शुभारंभ किया जाएगा। भारत गणित परिषद के सहयोग से आयोजित यह स्नातकोत्तर छात्र सम्मेलन पूरी तरह से छात्रों की ओर से छात्रों के लिए दर्शन पर आधारित है। जिसके मुख्य अतिथि जम्मू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके सिंह होंगे। प्रोफेसर पंकज माथुर ने बताया कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए गणितज्ञों के बीच शैक्षिक उत्कृष्टता, नेतृत्व और सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी पॉइंट सेट टोपोलॉजी, हिल्बर्ट स्पेस और वोल्ड डिकॉम्पोजिशन प्रमेय जैसे मूलभूत विषयों पर तकनीकी वार्ताएं सुनने की उम्मीद कर सकते हैं। छात्र जलवायु परिवर्तन के गणितीय आधार, अण्डाकार वक्र क्रिप्टोग्राफी और डिजिटल हस्ताक्षर की भूमिका और डेटा विज्ञान में टोपोलॉजी के उपयो...