लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को छात्र सभा के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के विद्यार्थियों के बीच कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम में शामिल एक शिक्षक पर हमले का प्रयास किया गया। हालांकि जिस छात्र ने प्रयास किया वह मौके से भाग निकला। इस दौरान धक्कमुक्की और विवि के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। किसी तरह से छात्रों को शांत कराया गया। हालांकि चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने शिक्षक पर हमले के प्रयास की घटना से इनकार किया है। विश्वविद्यालय में शनिवार को कॉलेज में कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें एबीवीपी के छात्र सदस्य भी शामिल हुए। ऐसे में एनएसयूआई संगठन से जुड़े छात्रों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि एबीवीपी के कार्यक्रम को हमेशा अन...