लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में देश भर के 26 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, कई अन्य केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय शामिल थे। विधि संकायाध्यक्ष प्रो. बंशीधर सिंह ने बताया कि एलयू की टीम में वक्ता अंजसी मिश्रा, शिवांगी सिंह और शोधकर्ता श्वेता सिंगार थीं। जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और कानूनी तर्क क्षमता से जजों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दौर का मूल्यांकन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी और प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.