लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के पास नौकरी पाने का मौका है। छात्रों के पास विवि के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के जरिए मेधा कंपनी में नौकरी प्राप्त करने का अवसर है। सीपीसी के निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि संस्था स्टूडेंट रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। यह पूर्णकालिक ऑन साइट भूमिका लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय में होगी। जिम्मेदारियों में छात्रों को प्रशिक्षण देना, कॉलेजों से संपर्क बनाना, इंटर्नशिप व प्लेसमेंट प्रक्रियाओं का समन्वय करना, एसआईएस व एमएस ऑफिस के जरिए डाटा प्रबंधन शामिल है। पात्रता के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री जरूरी है। चयनितों को पद के लिए 3.6 लाख वार्षिक पैकेज मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.