लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ। एलयू में अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि पर कुलपति ने संकाय के सभी शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई की मान्यता हमारे संस्थान की तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता को दर्शाती है। यह न केवल हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। डीन प्रो. एके सिंह एवं विभाग के सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.