लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बुधवार को टैगोर पुस्तकालय का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने पुस्तकालय की अधोसंरचना, सेवाओं, शैक्षणिक संसाधनों और विरासत संग्रह का गहन निरीक्षण किया। कुलपति ने पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया, जिनमें संदर्भ अनुभाग, स्वचालन अनुभाग, स्टैक क्षेत्र, साइबर पुस्तकालय, स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी और संकाय प्रयोगशालाएं शामिल हैं। उन्होंने पत्रिकाओं के अनुभाग का भी निरीक्षण किया और सुझाव दिया कि टॉपर प्रतियों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाए। इसके अलावा कुलपति ने राधाकमल मुखर्जी कला दीर्घा और संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रख्यात प्राचीन और समकालीन कलाकारों की चित्रकला संग्रह की सराहना की। उन्होंने पांडुलिपि अनुभाग में कई शताब्दियों पुरानी पांडुलिप...