लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. किरन लता डंगवाल को शीलीड्स-डिजिटल पाथ टू एम्प्लॉयमेंट कार्यक्रम में मेंटर के रूप में उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग की ओर से नई दिल्ली के कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के माध्यम से आयोजित किया गया था। प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि यह सम्मान उन्हें सितंबर से दिसंबर 2025 तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके समर्पित मार्ग दर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र के रूप में प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...