लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से अल्ट्राटेक सीमेंटलिमिटेड में वर्ष 2026 पासआउट बैच केस्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का मौका दिया गया है। सीपीसी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी भूविज्ञान अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इंटर्न पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित विद्यार्थियों को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड तीन माह का संरचित इंटर्नशिप कार्यक्रम प्रदान करेगी। इंटर्नशिप अवधि के दौरान विद्यार्थियों को 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। तीन माह की इंटर्नशिप एवं अंतिम मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनी पद के लिए प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। ट्रेनी अवधि 12 माह क...