लखनऊ, मार्च 10 -- लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) के सीएमडी समेत सात लोगों के खिलाफ करोड़ों की ठगी का मुकदमा ठाकुरगंज कोतवाली में दर्ज किया गया है। मुकदमा कंपनी के सहकारी प्रतिपालक गोपाल मिश्रा ने दर्ज कराया है। गोपाल मिश्रा का आरोप है कि नवी मुंबई के धनसीली में रहने वाले कंपनी के सीएमडी समीर अग्रवाल ने यहां भी आफिस खोला। इसके बाद आरडी, एफडी, एमआईपी और सुकन्या बचत खाते में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी की। फिर आफिस बंद कर यहां के मैनेजर और कर्मचारी भाग निकले। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक सहकारी प्रतिपालक गोपाल मिश्रा मड़ियांव के फैजुल्लागंज के रहने वाले हैं। गोपाल मिश्रा की तहरीर पर कंपनी के सीएमडी के अलावा एलयूसीसी के मैनेजर डॉ. आरके शेट्टी, संचालक डॉ. उत्तम सिंह, संजय, शबाब हुसैन रिजवी, ठाकुरगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.