वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। मलदहिया में कार्यालय खोलकर चार से पांच साल में रुपये दोगुना करने के नाम पर निवेशकों के करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी एलयूसीसी 'द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट' के प्रतिनिधियों पर सिगरा थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। कंपनी एवं इसके प्रतिनिधियों पर सिगरा एवं कैंट में अब तक दर्जनों केस दर्ज हो चुके हैं। दशाश्वमेध के त्रिपुरा भैरवी निवासी एजेंट अनिल कुमार चौधरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसके जरिये कई परिचितों ने करीब 1 करोड़ एक लाख से अधिक की राशि निवेश की है। सिगरा पुलिस ने कंपनी की प्रतिनिधि शबाब हुसैन, समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, संजय मुगदिल, आरके सेट्टी, अभय राय एवं अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...